IPL 2024 : Mumbai Indians के नए कप्तान का हुआ ऐलान हिटमैन Rohit Sharma को कप्तानी से हटाया

IPL 2024 : Mumbai Indians के नए कप्तान का हुआ ऐलान हिटमैन Rohit Sharma को कप्तानी से हटाया 

दोस्तों मुंबई इंडियंस की टीम के द्वारा 15 दिसंबर 2023 को एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसे सुनकर MI के फैंस में काफी हलचल मच गई है। 

Mumbai Indians ने Rohit Sharma से कप्तान छिनी 

आपको पता ही होगा कि 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच खिताबें अपने नाम की है, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम के कप्तान के पद से हटा दिया है।

IPL 2024 : Mumbai Indians के नए कप्तान का हुआ ऐलान हिटमैन Rohit Sharma को कप्तानी से हटाया
Mumbai Indians New Captain Photo 


IPL 2024 Mumbai Indians New Captain

Indian Premier League 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है, अब टीम ने Rohit Sharma की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है दोस्तों हम आपको बता दें कि Hardik Pandya हाल ही में गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए हैं, जिन्हें MI नें 15 करोड़ में अपने साथ शामिल किया है। आपको बता दें कि इससे पहले Hardik Pandya गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। 

महेला जयवर्धने ने क्या कहा

इस परिवर्तन पर टिप्पणी करते हुए मुंबई इंडियंस के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने कहा यह विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के Mumbai Indians के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। 

मुंबई इंडियंस को सचिन  तेंदुलकर से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है, इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं, 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है।

उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि एक टीम के रूप में उनकी जगह भी मजबूत की है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक उनके मार्गदर्शन में MI अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई हम MI को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे।

महेला जयवर्धने ने कहा हम Hardik Pandya का MI के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।


इसें भी पढ़े :- कोलकाता नाइट राइडर्स में हुई नए कप्तान की एंट्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.